Advertisement
कोचिंग शिक्षक और AAP के पूर्व नेता अवध ओझा ने एक इंटरव्यू में देश के गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की और उन्हें ‘आयरनमैन’ करार दिया। ओझा ने कहा कि शाह के कड़े फैसले और दबंग राजनीतिक कार्यशैली उन्हें प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा, “जब मैं उन्हें टीवी पर जवाब देते देखता हूँ, तो लगता है कि वे ‘आयरनमैन’ की तरह अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं।”
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मनीष सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से चुनाव हारने के बाद अवध ओझा ने सक्रिय राजनीति को अलविदा कह दिया। हालांकि, उन्होंने अपने पसंदीदा नेताओं के बारे में खुलकर बात की। ओझा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल उनकी पहली पसंद हैं और उनके विजन वाले नेतृत्व को देश के लिए महत्वपूर्ण माना।
अवध ओझा ने अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद समाजवादी पार्टी के प्रति अपने पुराने विचार बदलने की बात कही और उनसे प्रभावित होने की बात भी बताई। वहीं, राहुल गांधी से अब तक उनकी कोई सीधी मुलाकात नहीं हुई है। उनके इस बयान से राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |