Advertisement
आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उच्च सदन में डिप्टी लीडर (उपनेता) पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब यह जिम्मेदारी सांसद अशोक मित्तल को दी गई है। पार्टी ने यह बदलाव राज्यसभा सचिवालय को पत्र सौंपकर औपचारिक रूप से बताया है। सूत्रों के अनुसार, चड्ढा के खिलाफ यह कदम उनके पार्टी के कामों में दिलचस्पी न लेने और राज्यसभा में बोलने के समय के मुद्दे को लेकर उठाया गया।
AAP ने राज्यसभा सचिवालय को यह भी निर्देश दिया है कि राघव चड्ढा को बोलने का समय आवंटित न किया जाए। बताया जा रहा है कि दिल्ली की आबकारी नीति मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जमानत मिलने के बाद चड्ढा चुप रहे, जबकि पार्टी को उम्मीद थी कि वे इस पर बयान देंगे। इसके अलावा चड्ढा अक्सर तय समय से अधिक बोल रहे थे, जिससे अन्य सांसदों को समय कम मिलता था।
राघव चड्ढा बीते समय से पार्टी के कई मामलों और उठाए गए मुद्दों की वजह से चर्चा में रहे हैं। हालांकि, उनके पार्टी में बने रहने या किसी अन्य दल में जाने को लेकर अटकलें भी चल रही हैं। राज्यसभा में पार्टी के नेताओं ने फिलहाल इस मामले पर कोई पुष्टि नहीं की है, लेकिन चड्ढा का रुख आगामी दिनों में स्पष्ट होगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |