Video

Advertisement


आरजेडी में बढ़ी सियासी हलचल: फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई अटकलें
 Political turmoil , RJD,Faisal Rahman, Nitish Kumar , speculation

बिहार की राजनीति में नई सियासी हलचल देखने को मिल रही है। आरजेडी विधायक फैसल रहमान की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हालिया मुलाकात ने पार्टी में अंदरूनी कलह और संभावित टूट को लेकर चर्चा तेज कर दी है। फैसल रहमान इसे सामान्य शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे साधारण नहीं मान रहे। राज्यसभा चुनाव में अनुपस्थित रहने वाले फैसल रहमान की नीतीश से यह मुलाकात अब पार्टी और गलियारों में तरह-तरह की अटकलों का विषय बन गई है।

 

फैसल रहमान ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि मुलाकात के दौरान उन्होंने ढाका विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों जैसे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया और क्षेत्र के विकास को लेकर प्रतिबद्धता जताई। फैसल रहमान ने भरोसा जताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से ढाका के विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।

 

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस मुलाकात से आरजेडी के लिए संभावित खतरे की घंटी बज सकती है। दो दिन पहले बिहार में विधानसभा की 19 समितियों का गठन हुआ था, जिसमें फैसल रहमान को एक समिति का अध्यक्ष बनाया गया। राज्यसभा चुनाव में उनकी गैरमौजूदगी से आरजेडी प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। इस पृष्ठभूमि में उनकी मुख्यमंत्री से मुलाकात ने पार्टी में अंदरूनी असहजता और संभावित टूट को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

Priyanshi Chaturvedi 2 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.