Video

Advertisement


पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सख्त सुरक्षा निर्देश
West Bengal, alert ahead, voter list release, district ,magistrates, strict security,, instructions

पश्चिम बंगाल में 23 मार्च को जारी होने वाली पूरक मतदाता सूची से पहले सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है। सभी जिलाधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि सूची जारी होने के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।

 

राज्य सचिवालय के गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से जारी आदेश में संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी भीड़ जुटने की संभावना हो, वहां पर्याप्त सुरक्षा बल और जरूरी इंतजाम किए जाएं। इस संबंध में जानकारी पश्चिम बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, डीजीपी और कोलकाता पुलिस को भी दे दी गई है।

 

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस पूरक सूची में उन लाखों मतदाताओं के नाम शामिल हो सकते हैं, जिनके आवेदन पहले लंबित थे। राज्य के करीब 80 हजार पोलिंग बूथों पर इस सूची को प्रदर्शित किया जाएगा। आगामी चुनाव के मद्देनजर यह सूची बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में नए मतदाता जुड़ सकते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 22 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.