Video

Advertisement


मार्च में मौसम का यू-टर्न: ठंड लौटी, कई राज्यों में कोहरा और गिरा पारा
Weather U-turn, March: Cold returns, fog ,temperatures,drop , many states

मार्च के दूसरे पखवाड़े में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहले जहां तापमान 42°C तक पहुंच गया था और कई राज्यों में लू चल रही थी, वहीं अब पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से ठंड वापस लौट आई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोहरा छाया रहा और तापमान गिरकर 10°C तक पहुंच गया।

 

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में भारी बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि केरल, कर्नाटक और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा।

 

हिमाचल प्रदेश के मनाली, लाहौल-स्पीति और रोहतांग पास में लगातार बर्फबारी से हालात फिर सर्दियों जैसे हो गए हैं। कई जगहों पर 90 से 120 सेंटीमीटर तक बर्फ जम गई है और सड़कें प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक देश में कहीं भी हीटवेव की संभावना नहीं है, हालांकि महीने के अंत में एक और पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव हो सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 21 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.