Advertisement
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को जयपुर के आइटीसी राजपूताना में आयोजित 'इंटरएक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट ऑपर्च्युनिटीज इन मध्य प्रदेश' में उद्योग जगत के शीर्ष प्रतिनिधियों के साथ निवेश पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य की औद्योगिक क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से स्थापित करना है।
इस सेशन में मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश की औद्योगिक नीति, क्षेत्रवार प्रोत्साहन, विकसित औद्योगिक क्षेत्रों की उपलब्धता, अधोसंरचना, लॉजिस्टिक नेटवर्क, कौशल विकास तंत्र और त्वरित स्वीकृति प्रणाली का समग्र प्रस्तुतीकरण करेंगे। साथ ही राज्य की नीतिगत स्पष्टता, प्रशासनिक तत्परता और निवेश समर्थक दृष्टिकोण को उद्योग जगत के समक्ष रखा जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख औद्योगिक समूह अपने विचार साझा करेंगे। मुख्यमंत्री सीधे संवाद में निवेश को रोजगार सृजन, कौशल उन्नयन और औद्योगिक विस्तार से जोड़ने की प्रतिबद्धता सामने रखेंगे। चयनित उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग में प्रस्तावित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा भी की जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |