Video

Advertisement


ममता बनर्जी ने भाजपा पर किया हमला
Mamata Banerjee, attacked, BJP

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर भाजपा पर आरोप लगाया कि वह वोटर लिस्ट के जरिए लोगों के मतदान अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। कोलकाता के रेड रोड पर नमाज के बाद जनता को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस लोकतंत्र और हर नागरिक के अधिकार की रक्षा के लिए आखिरी दम तक लड़ेगी।

 

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव से पहले चल रही वोटर लिस्ट की विशेष जांच में कई लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं, खासकर अल्पसंख्यक इलाकों में। ममता ने साफ कहा कि वोटर लिस्ट के नाम पर किसी भी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भाजपा की किसी भी कोशिश का पार्टी मजबूती से मुकाबला करेगी।

 

ममता बनर्जी ने बंगाल की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी मिलकर रहते हैं और राज्य में नफरत या विभाजन की राजनीति को जगह नहीं मिलेगी। इसी क्रम में सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी लोगों से धर्म के चश्मे हटाकर सोचने और भाईचारा बनाए रखने की अपील की, यह चुनावी माहौल में एक बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 21 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.