Advertisement
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को मथुरा और वृंदावन पहुंची। इस दौरान उन्होंने नीम करौरी आश्रम और केलि कुंज आश्रम में भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए और लेजर शो का अवलोकन भी किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने वृंदावन के प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। कुटिया में यह बैठक निजी रखी गई थी, जिसमें केवल राष्ट्रपति, उनके परिवार के सदस्य और संत के करीबी शिष्य मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने भक्ति, निस्वार्थ सेवा और नाम जप के महत्व पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने महाराज के सरल जीवन और उनके आध्यात्मिक उपदेशों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इसके अलावा राष्ट्रपति मुर्मू 21 मार्च को गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा करेंगी। वे दानघाटी मंदिर में गिर्राजजी का दुग्धाभिषेक करेंगी और गोल्फ कार्ट के माध्यम से 21 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी करेंगी। यह परिक्रमा करने वाली वे देश की पहली राष्ट्रपति बनेंगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |