Video

Advertisement


प्रियंका चतुर्वेदी ने जया बच्चन के ‘मुझे कंट्रोल मत करो’ बयान का मजाकिया अंदाज में किया जिक्र
Dehli ,Priyanka Chaturvedi ,Jaya Bachchan, don

 

राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रही शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने छह साल के कार्यकाल की यादों को साझा करते हुए बुधवार को विदाई भाषण दिया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा एक ओपन यूनिवर्सिटी की तरह है, जहां सहयोगियों और वरिष्ठ नेताओं से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। प्रियंका ने यह भी बताया कि उनका संसदीय सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और वे भविष्य में फिर से लौटेंगी।

 

विदाई भाषण के दौरान प्रियंका ने अपने राजनीतिक सफर से जुड़ी मजेदार घटना का जिक्र किया। उन्होंने जुलाई 2025 में हुई एक बहस का हवाला देते हुए कहा, "मेरी दोस्त जया जी, मैं आपको कंट्रोल करने की हिम्मत नहीं कर सकती।" यह बात उस समय हुई थी जब सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान प्रियंका को फटकार लगाते हुए कहा था, “मुझे कंट्रोल करने की कोशिश मत कीजिए।” इस पर सदन में ठहाके गूंज उठे।

 

प्रियंका ने कहा कि सत्ता पक्ष द्वारा बार-बार टोके जाने पर महिलाओं को बोलने का अवसर मिलना जरूरी है। उनका यह हंसी-मजाक वाला जवाब न सिर्फ सदन में हल्का-फुल्का माहौल लाया, बल्कि यह दिखाया कि उन्होंने राजनीतिक सीख और हास्य को बराबर महत्व दिया।

Priyanshi Chaturvedi 20 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.