Video

Advertisement


पीएम मोदी और मैक्रों की बातचीत पर शशि थरूर ने की टिप्पणी
New Dehli, Shashi Tharoor ,commented, PM Modi,  Macron

कांग्रेस नेता और शशि थरूर ने कहा है कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जैसे ग्लोबल नेता मध्यस्थता करें, तो पश्चिम एशिया संकट का शांतिपूर्ण समाधान संभव है। थरूर ने ईरान के होर्मुज स्ट्रेट में किसी भी देश द्वारा जबरदस्ती प्रवेश करने की कोशिश को युद्ध की घोषणा के समान बताया और कहा कि ऐसा करने में किसी देश की कोई दिलचस्पी नहीं होगी।

 

थरूर ने गुरुवार को पीएम मोदी और मैक्रों के बीच हुई बातचीत पर टिप्पणी करते हुए कहा कि खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव को कम करने के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण है। उनका मानना है कि यदि दोनों नेता युद्ध में शामिल पक्षों के बीच दखल दें और शांति स्थापित करने के लिए पहल करें, तो यह क्षेत्र, भारत और विश्व के लिए लाभकारी होगा।

 

कांग्रेस नेता ने भारत और फ्रांस के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच इस साल शुरू में अपग्रेड हुई साझेदारी के तहत इन अंतरराष्ट्रीय मामलों पर संवाद आवश्यक है, जिससे क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 20 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.