Advertisement
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 21 मार्च को जयपुर में उद्योगपतियों के साथ इंटरैक्टिव सेशन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग जगत को राज्य की नई औद्योगिक नीतियों, बेहतर अधोसंरचना और निवेश अवसरों से अवगत कराना है। आईटीसी राजपूताना में आयोजित इस सेशन में कृषि, फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, टेक्सटाइल, गारमेंट्स, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, नवीकरणीय ऊर्जा, माइनिंग और पर्यटन क्षेत्रों के उद्योगपति और संगठन शामिल होंगे।
डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश अब केवल संभावनाओं तक सीमित नहीं रहा है। नीतिगत स्पष्टता, त्वरित निर्णय क्षमता और मजबूत औद्योगिक आधार के कारण राज्य निवेश को धरातल पर उतारने में अग्रणी बन गया है। निवेश केवल पूंजी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, कौशल विकास, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और क्षेत्रीय विकास का माध्यम है। जयपुर सत्र में वन-टू-वन बैठक के जरिए सेक्टर-विशेष अवसरों, परियोजना स्तर के सहयोग और समयबद्ध निवेश क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।
मध्य प्रदेश ने हाल ही में 18 नई औद्योगिक नीतियां लागू की हैं और दो ‘जन विश्वास अधिनियमों’ के माध्यम से प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया है। उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क, नर्मदापुरम में पावर एवं रिन्यूएबल एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन, ग्वालियर में फुटवियर पार्क, जबलपुर में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब और धार में पीएम मित्रा पार्क जैसी पहलें राज्य के औद्योगिक विकास को संतुलित रूप से बढ़ावा दे रही हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और रीवा में विकसित हो रहे आईटी और ग्लोबल स्किल्स पार्क राज्य के नवाचार, कौशल और प्रतिभा विकास को गति दे रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |