Advertisement
मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की खरीदी दो चरणों में शुरू होगी। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में 1 अप्रैल से खरीदी शुरू होगी, जबकि अन्य संभागों में 7 अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी। खरीदी शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक की जाएगी।
सरकार ने इस बार किसानों को राहत देते हुए गेहूं पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया है। इसके साथ किसानों को कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलेगा। सरकार का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाया जाएगा, ताकि किसानों को समय पर भुगतान मिल सके।
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए इस बार 19 लाख से अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। उज्जैन, इंदौर, भोपाल, सीहोर और राजगढ़ जैसे जिलों में बड़ी संख्या में किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिससे इस बार रिकॉर्ड खरीदी की उम्मीद जताई जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |