Advertisement
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती GATE 2025 के माध्यम से की जाएगी। कुल 52 रिक्तियां हैं, जिनमें केमिकल, मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल शाखाओं के लिए MT (Construction) और MT (Other) पद शामिल हैं।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में पूर्णकालिक BE/B.Tech/B.Sc (Engineering) डिग्री और न्यूनतम 65% अंक होना अनिवार्य है। केवल वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 2024 या 2025 में परीक्षा उत्तीर्ण की हो या अभी अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हों। 2023 या उससे पहले उत्तीर्ण उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।
नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को मासिक ₹60,000 वेतन, आवास और परिवहन सुविधाएँ मिलेंगी। यदि आवास या परिवहन उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो 15,000 रुपये का भत्ता दिया जाएगा। स्थायी वेतनमान ₹60,000 से ₹1,80,000 तक है, जबकि सालाना अनुमानित पैकेज (CTC) लगभग ₹20.31 लाख होगा, जिसमें सेवानिवृत्ति लाभ, प्रदर्शन आधारित बोनस और परियोजना स्थल के अनुसार भत्ते शामिल हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |