Advertisement
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने बताया कि असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) CBT-1 परीक्षा 2025-26 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी 20 मार्च 2026 को शाम 5 बजे से विभिन्न क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों की तुलना कर परीक्षा प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं।
ALP परीक्षा इस वर्ष 13, 16, 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी, जबकि पटना के दो केंद्रों पर 11 मार्च को पुन: परीक्षा हुई। उत्तरकुंजी 20 मार्च से 26 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक डाउनलोड की जा सकेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रश्न, विकल्प या उत्तरकुंजी में आपत्ति होने पर इसे इस अवधि के भीतर दर्ज करें, क्योंकि इसके बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 50 रुपये शुल्क देना होगा, जिसमें बैंक सेवा शुल्क भी शामिल है। भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क कटौती के बाद वापस कर दिया जाएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |