Video

Advertisement


हरीश के घर में आध्यात्मिक माहौल, पिता अशोक राणा करते हैं नियमित पूजा
Harish

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसायटी में हरीश राणा के घर में हर ओर आध्यात्मिकता की छाप देखने को मिलती है। मुख्य गेट से लेकर घर के अंदर तक प्रजापिता ब्रह्माकुमारी से जुड़े चित्र लगे हैं, जो परिवार की गहरी आस्था को दर्शाते हैं।

पिता अशोक राणा प्रतिदिन सुबह और शाम ध्यान व पूजा करते हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनका विश्वास अडिग बना हुआ है। वे गोमाता को नियमित रूप से भोजन कराते हैं और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं।

अशोक राणा पेशे से कुशल शेफ हैं। सोसायटी के लोगों के अनुसार वे आसपास के इलाकों में सैंडविच की सप्लाई करते हैं और सप्ताहांत पर खासे व्यस्त रहते हैं। पहले वे एक पांच सितारा होटल में काम करते थे, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के भरण-पोषण के लिए सैंडविच बनाकर बेचने लगे।

Priyanshi Chaturvedi 18 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.