Advertisement
स्कूल शिक्षा में बड़े बदलाव के तहत एनसीईआरटी ने नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम और किताबों में बदलाव की जानकारी दी है। इसके अनुसार, कक्षा 10 और 11 के लिए नई किताबें सत्र 2027-28 से लागू होंगी, जबकि 2026-27 में छात्र पुरानी किताबों से ही पढ़ाई जारी रखेंगे। एनसीईआरटी ने बताया कि यह बदलाव चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
कक्षा 1 से 8 तक की नई किताबें पहले ही तैयार की जा चुकी हैं और ये प्रिंट के साथ-साथ डिजिटल रूप में भी उपलब्ध हैं। ये पुस्तके राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा 2023 के आधार पर तैयार की गई हैं, ताकि पढ़ाई अधिक व्यावहारिक और छात्र-केंद्रित बन सके।
कक्षा 9 के लिए नया सिलेबस सत्र 2026-27 से लागू होगा। इसका ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है और शिक्षकों व विशेषज्ञों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। एनसीईआरटी ने स्कूलों और शिक्षकों से अपील की है कि वे इस बदलाव के अनुरूप तैयारी शुरू कर दें।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |