Advertisement
ओडिशा में कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों रमेश जेना, दशरथी गोमांगो और सोफिया फिरदौस को पार्टी से बाहर कर दिया है। तीनों विधायकों ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय के पक्ष में वोट दिया था, जिससे कांग्रेस और BJD के संयुक्त उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा। पार्टी ने इन्हें विधानसभा से अयोग्य घोषित कराने के लिए स्पीकर को पत्र भी लिखा है।
हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पांच विधायकों को नोटिस देने की तैयारी कर रही है। इसी बीच कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पार्टी छोड़ दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी पत्नी और नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी भी पार्टी छोड़ सकती हैं, लेकिन इसके पहले पार्टी हाईकमान का रुख देखेगी। ओडिशा और हरियाणा दोनों ही राज्यों में क्रॉस वोटिंग की वजह से कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |