Advertisement
चुनाव आयोग ने 2026 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पुडुचेरी, असम और केरल में 9 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव कराए जाएंगे। इन सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव की तैयारियों से पहले सभी राजनीतिक दलों से सुझाव लिए गए थे। उन्होंने कहा कि आयोग ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली हैं।
इन पांचों राज्यों की कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए करीब 17 करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग का कहना है कि मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |