Advertisement
ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर विवादों में आए अशोका यूनिवर्सिटी के इतिहास के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह प्रोफेसर के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में आगे अभियोजन की अनुमति नहीं देगी। सरकार ने इसे एक बार की उदारता बताते हुए इस मामले में कार्रवाई बंद करने का फैसला किया है।
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कोर्ट को बताया कि अदालत के पहले दिए गए सुझाव के बाद राज्य सरकार ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया है। सरकार के इस रुख के बाद मामला लगभग समाप्त होता दिखाई दे रहा है।
दरअसल, प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था। यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जवाबी कार्रवाई से जुड़ा बताया गया था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रोफेसर एक शिक्षित और जिम्मेदार व्यक्ति हैं और उम्मीद है कि वे आगे अपने विचार व्यक्त करते समय जिम्मेदारी से व्यवहार करेंगे।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |