Advertisement
आईपीएल 2026 के शुरू होने में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है और 28 मार्च से टूर्नामेंट का 19वां सीजन शुरू होगा। हर साल की तरह इस बार भी फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में नए विदेशी टैलेंट को मौका दिया है। माना जा रहा है कि इस सीजन में पांच विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका आईपीएल डेब्यू लगभग तय है और ये अपनी टीमों की प्लेइंग इलेवन को मजबूती दे सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के लेफ्ट आर्म पेसर बेन ड्वार्शियस को पंजाब किंग्स ने खरीदा है और बीबीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उनके डेब्यू की संभावना काफी ज्यादा मानी जा रही है। वहीं न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर फिन एलन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम में शामिल किया है। 176 से ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले एलन से उम्मीद है कि वे पावरप्ले में टीम को तेज शुरुआत देंगे। श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है और वे टॉप ऑर्डर को मजबूती दे सकते हैं।
इसके अलावा इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बैकअप विकल्प के रूप में टीम में लिया है और उन्हें कुछ मैचों में मौका मिल सकता है। वहीं जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह टीम में शामिल किया है। 6 फीट 8 इंच लंबे इस तेज गेंदबाज की एंट्री को सरप्राइज माना जा रहा है और उनके आईपीएल डेब्यू की संभावना भी काफी मजबूत है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |