Advertisement
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। आतंकी के पास से AK राइफल, पिस्टल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
भारतीय सेना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर 14-15 मार्च की रात उरी सेक्टर के बुच्छर इलाके में ऑपरेशन चलाया गया। संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने आतंकवादी को चुनौती दी, जिसके बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया।
घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकवादी आसपास छिपा न हो। इससे पहले 10 मार्च को भी सेना ने नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को विफल करते हुए एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया था।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |