Advertisement
भारत निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करेगा। इन राज्यों में चुनावी माहौल पहले से ही गरम है और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों, तमिलनाडु की 234, केरल की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा।
पिछले विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुआ था, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में वोटिंग कराई गई थी। वहीं असम में तीन चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है, जबकि तमिलनाडु का कार्यकाल 10 मई, केरल का 23 मई, असम का 20 मई और पुडुचेरी का 15 जून तक है।
राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अपनी सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में है, जबकि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है। तमिलनाडु में एनडीए और डीएमके गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। केरल में एनडीए और वामपंथी दलों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है, वहीं असम में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा की संभावना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |