Video

Advertisement


गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह के बलिदान की सराहना की
Gautam Gambhir lauds Rinku Singh

टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने रिंकू सिंह की कहानी को लेकर कहा कि देश को ऐसे बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। गंभीर ने बताया कि रिंकू ने पिता के निधन के बावजूद अंतिम संस्कार में शामिल होकर तुरंत टीम इंडिया में वापसी की और टीम के लिए योगदान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे त्याग को कभी कम नहीं आंका जाना चाहिए और खिलाड़ियों को गलतियां करने की इजाजत होनी चाहिए।

 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता। लेकिन रिंकू सिंह के लिए यह जीत पूरी तरह से खुशी की नहीं थी, क्योंकि इस दौरान उनके पिता खानचंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। रिंकू ने सोशल मीडिया पर पिता को याद करते हुए भावुक संदेश लिखा, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया।

 

रिंकू सिंह ने अपने पोस्ट में बताया कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा सिखाया कि कर्तव्य सबसे पहले आता है। यही सीख उन्हें मैदान पर मजबूती से खड़े रहने और टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की प्रेरणा देती रही। उन्होंने लिखा कि अब उनका सपना पूरा हो गया है, लेकिन उनकी याद हमेशा उनके साथ रहेगी।

Priyanshi Chaturvedi 11 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.