Video

Advertisement


ICC T20 रैंकिंग: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने मारा दमदार प्रदर्शन
ICC T20 rankings: Abhishek Sharma and Ishan Kishan put up strong performances

टी20 विश्व कप 2026 में भारत की शानदार जीत के बाद आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने दबदबा बना लिया है। बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर-1 पर कायम हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टूर्नामेंट में 317 रन की धमाकेदार पारी खेलकर दो स्थान ऊपर चढ़कर नंबर-2 का स्थान हासिल किया। इस तरह भारतीय टीम के दो बल्लेबाज अब दुनिया के शीर्ष दो स्थानों पर हैं।

 

टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करने वाले सैमसन ने 18 स्थान की छलांग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि शिवम दुबे चार स्थान ऊपर चढ़कर 27वें स्थान पर हैं। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रमशः सातवें और नौवें स्थान पर बने हैं। विश्व कप में अन्य खिलाड़ियों जैसे न्यूजीलैंड के फिन एलेन और टिम साइफर्ट की रैंकिंग में भी सुधार देखा गया, जिससे टूर्नामेंट के प्रभाव को रैंकिंग में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

 

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर काबिज हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह छठे स्थान पर हैं और ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या नंबर-2 पर बने हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पहले स्थान पर हैं। कुल मिलाकर टी20 विश्व कप के बाद जारी आईसीसी रैंकिंग ने भारतीय टीम की युवा बल्लेबाजी और गेंदबाजी ताकत को पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया है।टी20 विश्व कप 2026 में भारत की शानदार जीत के बाद आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने दबदबा बना लिया है। बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में नंबर-1 पर कायम हैं, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टूर्नामेंट में 317 रन की धमाकेदार पारी खेलकर दो स्थान ऊपर चढ़कर नंबर-2 का स्थान हासिल किया। इस तरह भारतीय टीम के दो बल्लेबाज अब दुनिया के शीर्ष दो स्थानों पर हैं।

 

टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन करने वाले सैमसन ने 18 स्थान की छलांग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि शिवम दुबे चार स्थान ऊपर चढ़कर 27वें स्थान पर हैं। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रमशः सातवें और नौवें स्थान पर बने हैं। विश्व कप में अन्य खिलाड़ियों जैसे न्यूजीलैंड के फिन एलेन और टिम साइफर्ट की रैंकिंग में भी सुधार देखा गया, जिससे टूर्नामेंट के प्रभाव को रैंकिंग में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

 

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं, जबकि अफगानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर काबिज हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह छठे स्थान पर हैं और ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पांड्या नंबर-2 पर बने हैं। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पहले स्थान पर हैं। कुल मिलाकर टी20 विश्व कप के बाद जारी आईसीसी रैंकिंग ने भारतीय टीम की युवा बल्लेबाजी और गेंदबाजी ताकत को पूरी दुनिया के सामने साबित कर दिया है।

Priyanshi Chaturvedi 11 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.