Advertisement
बड़वानी जिले के अंजड़ थाना क्षेत्र में खरगोन से आ रही मां शक्ति यात्री बस (एमपी 37 पी 1711) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। यह घटना राजू गांधी नगर के पास हुई, जिसमें बस में सवार 30 से अधिक यात्री थे। हादसे में कई यात्रियों को चोटें आईं, लेकिन चालक की सूझबूझ से बस पलटने जैसी बड़ी घटना टल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस का हैंडल लॉकर टूट जाने के कारण वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और सड़क से उतरकर खेत में चला गया। चालक रवि की सावधानी और अनुभव की वजह से बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के समय बस में महिलाएं और पुरुष सभी सवार थे, और कई यात्री मामूली एवं गंभीर चोटों के साथ बाल-बाल बच गए।
हादसे में घायल यात्रियों को राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दिनेश पिता बाबूलाल को बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य यात्रियों का प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का अध्ययन किया जा रहा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |