Advertisement
जबलपुर हाईकोर्ट में एक याचिकाकर्ता अपने बैग में भ्रूण लेकर कोर्ट रूम तक पहुंच गया, जिसे गंभीर सुरक्षा चूक माना गया है। घटना के बाद एसपी सम्पत उपाध्याय ने सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। प्रारंभिक जांच में उनके लापरवाह रवैये की पुष्टि हुई है, जिसमें एक एएसआई और तीन हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं।
रीवा जिले के बैकुंठपुर निवासी दयाशंकर पांडे अपनी याचिका की पैरवी करने कोर्ट आए थे। उनके अनुसार, वर्ष 2024 के चुनाव हारने के बाद लगातार उन पर हमले हुए। 1 मार्च को बाइक दुर्घटना में उनकी पत्नी घायल हुई और 8 मार्च को गर्भपात हुआ। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग करते हुए मामला उठाया।
जांच में पता चला कि गेट नंबर-6 पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने याचिकाकर्ता की बैग जांच में लापरवाही की और उसकी गतिविधियों को नजरअंदाज किया। इस पर एसपी ने एएसआई मुन्ना अहिरवार, हेड कांस्टेबल ब्रह्मदत्त खत्री, हेड कांस्टेबल अरुण उपाध्याय और कांस्टेबल प्रतीक सोनकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एसपी ने कहा कि यह कदम न्यायालयीन सुरक्षा में सुधार और लापरवाहियों को रोकने के लिए उठाया गया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |