Advertisement
लोकसभा में विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत की विदेश नीति अमेरिका के दबाव में तय की जा रही है। उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसलों को बिना विरोध के स्वीकार कर रहे हैं, जिससे भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि कमजोर हो रही है। केजरीवाल ने पीएम से स्पष्टता देने और देशहित को सर्वोपरि रखने की मांग की।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष संसद में महत्वपूर्ण मुद्दों पर बोलने से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि माइक बंद कर दिया जाता है और विपक्षी नेताओं को एपीस्टीन फाइल्स और भारत-अमेरिका व्यापार जैसे विषयों पर बोलने से रोका गया। वेणुगोपाल ने पीएम के सदन में गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठाया और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री हमेशा संसद में मौजूद रहते थे।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष संसद को अराजकता में बदलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें बोलने से रोकने का सवाल ही नहीं उठता, बल्कि उनकी टिप्पणियां अक्सर हास्यास्पद होती हैं। प्रसाद ने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी और सरकार ने कभी भी देशहित पर समझौता नहीं किया और संसद की गरिमा सर्वोपरि है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |