Video

Advertisement


टी20 विश्वकप जीत पर टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI ने किया एलान
BCCI announces Rs 131 crore reward for Team India for winning the T20 World Cup

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 विश्वकप 2026 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम के लिए 131 करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है। यह इनाम खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को भी मिलेगा। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 15 खिलाड़ियों के अलावा कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ को उनकी जिम्मेदारी और पद के अनुसार इनाम राशि में हिस्सा दिया जाएगा।

इस बार का इनाम 2024 टी20 विश्वकप के 125 करोड़ रुपये से छह करोड़ रुपये अधिक है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए सफलता की शुभकामनाएं दी। भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ भारत पुरुष टी20 विश्वकप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गया और लगातार दो बार टी20 विश्वकप जीतने का रिकॉर्ड भी बनाया। 2024 टी20 विश्वकप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद यह तीसरी आईसीसी ट्रॉफी भारत ने अपने नाम की, जिससे टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में खुद को सबसे सफल और दबदबा बनाने वाली टीमों में मजबूती से स्थापित कर लिया।

Priyanshi Chaturvedi 10 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.