Video

Advertisement


MLC चुनाव में उद्धव ठाकरे को शिंदे गुट से खुला ऑफर, मदद के लिए फोन करना होगा
Shinde faction offers Uddhav Thackeray an open call for help in MLC elections

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच सामंजस्य को लेकर बयान सामने आया है। ठाणे से सांसद और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के करीबी नरेश म्हस्के ने कहा है कि अगर उद्धव ठाकरे को आगामी विधान परिषद (MLC) चुनाव में अपने उम्मीदवार को जीताने के लिए मदद चाहिए, तो उन्हें सीधे शिंदे से संपर्क करना होगा। म्हस्के के अनुसार, शिंदे ने पहले भी वरिष्ठ नेता शरद पवार को राज्यसभा भेजने में सहयोग किया था।

नरेश म्हस्के ने बताया कि एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने शरद पवार की उम्मीदवारी के लिए खुद एकनाथ शिंदे को फोन किया था। शिंदे ने इस पर बड़ा दिल दिखाते हुए उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं उतारा और मदद की। म्हस्के ने कहा, "अगर उद्धव ठाकरे को विधान परिषद में अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करनी है, तो उन्हें शिंदे साहब को फोन करना होगा।"

इसके अलावा, नरेश म्हस्के ने ठाकरे गुट के अंदरूनी असंतोष का भी हवाला दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्यों ठाकरे ने अपने वफादार नेताओं जैसे सुषमा अंधारे, विनायक राउत या चंद्रकांत खैरे को राज्यसभा नहीं भेजा। म्हस्के ने दावा किया कि आदित्य ठाकरे अपनी पसंद के उम्मीदवार प्रियंका चतुर्वेदी के लिए अड़े हुए थे और इस कारण कई वरिष्ठ नेता वर्तमान फैसलों से नाखुश हैं।

Priyanshi Chaturvedi 10 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.