Advertisement
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया है। राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से भाजपा ने पहले ही Laxmi Verma को उम्मीदवार बनाया था। फूलो देवी नेताम का कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें पुनः उच्च सदन भेजने का निर्णय लिया है।
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि कल निर्धारित है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार, नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। इसी कारण कांग्रेस नेतृत्व पर शीघ्र निर्णय लेने का दबाव बढ़ गया था, ताकि पार्टी अपने उम्मीदवार को समय रहते नामांकन प्रक्रिया में शामिल कर सके।
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान ने संभावित उम्मीदवारों पर मंथन किया। चर्चा में पूर्व उपमुख्यमंत्री T.S. Singhdev, मौजूदा सांसद फूलो देवी नेताम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Deepak Baij के नाम थे। संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए फूलो देवी नेताम के नाम पर सहमति बनी और इसका औपचारिक ऐलान कर दिया गया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |