Video

Advertisement


दुबई में भागवत कथा कार्यक्रम अचानक निरस्त
Bhagwat Katha program in Dubai suddenly cancelled

मध्य प्रदेश के धार जिले से जुड़े एक धार्मिक आयोजन को दुबई में अचानक रद्द करना पड़ा। 2 से 8 मार्च के बीच Dubai के एक होटल में भागवत कथा का आयोजन प्रस्तावित था और इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। हालांकि Iran और United States के बीच बढ़ते तनाव के कारण पैदा हुए हालातों को देखते हुए कार्यक्रम को निरस्त करने का फैसला लिया गया। यह कथा धार जिले के बदनावर क्षेत्र के ग्राम सेमलिया निवासी परिवार द्वारा आयोजित की जा रही थी

जानकारी के मुताबिक कथा वाचन Prabhu Nagar द्वारा किया जाना था, 

जो Pandit Kamal Kishore Nagar के पुत्र हैं। बदनावर क्षेत्र से करीब 100 श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीयन कराया था। आयोजन से पहले Gopal Purohit और उनका परिवार 28 फरवरी को Indore से दुबई पहुंच गया था। लेकिन वहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद सायरन बजने लगे, जिन्हें युद्ध से जुड़े चेतावनी संकेत बताया गया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से कथा निरस्त कर दी गई।

 

स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से लोगों को घरों में ही रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। फिलहाल पुरोहित परिवार Sharjah में ठहरा हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में दिनभर फाइटर जेट उड़ते नजर आए, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। आयोजकों का कहना है कि हालात सामान्य होने के बाद ही कथा की नई तारीख तय की जाएगी या श्रद्धालुओं की वापसी को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 5 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.