Video

Advertisement


भोपाल एयरपोर्ट पर शुरू हो सकता है सस्ता ‘उड़ान यात्री कैफे’
Bhopal airport may open a cheap

 

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों को जल्द सस्ती खानपान सुविधा मिल सकती है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू करने का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय को भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यदि यह योजना लागू होती है तो एयरपोर्ट पर यात्रियों को मात्र 10 रुपये में चाय मिलने लगेगी, जिससे हवाई यात्रा के दौरान होने वाले महंगे खर्च से राहत मिल सकती है।

 

उड़ान यात्री कैफे योजना का उद्देश्य एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों को किफायती दरों पर खानपान उपलब्ध कराना है। इस कैफे में लगभग 10 रुपये में चाय, 20 रुपये में कॉफी और कम कीमत पर समोसा, स्नैक्स, पानी और हल्का नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल से खासकर बजट यात्रियों को फायदा होगा और उन्हें एयरपोर्ट पर महंगे खाने के बजाय सस्ता विकल्प मिल सकेगा।

 

अक्सर एयरपोर्ट पर चाय-कॉफी और खाने की कीमतें सामान्य बाजार से कई गुना ज्यादा होती हैं। इसकी मुख्य वजह एयरपोर्ट पर दुकानों का अधिक किराया, सुरक्षा व्यवस्था की लागत और सीमित जगह में ब्रांडेड आउटलेट्स का संचालन होता है। यही कारण है कि 10 रुपये की चाय कई जगह 80-100 रुपये तक मिलती है। ऐसे में अगर भोपाल एयरपोर्ट पर यह कैफे शुरू होता है, तो यात्रियों को सस्ती दरों पर खाने-पीने की सुविधा मिल सकेगी।

Priyanshi Chaturvedi 5 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.