Video

Advertisement


होली के बाद सोने की कीमतों में तेजी
Gold prices rise after Holi

होली के बाद सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को सोना मजबूती के साथ हरे निशान में ट्रेड करता दिखा। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 0.53 फीसदी यानी 851 रुपये बढ़कर 1,62,376 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

 

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी दर्ज की गई है। घरेलू वायदा बाजार में चांदी की कीमतें भी हरे निशान पर कारोबार करती दिखीं। MCX पर शुरुआती कारोबार के दौरान चांदी का भाव 2.03 फीसदी यानी 5,390 रुपये की बढ़त के साथ 2,70,950 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। बाजार जानकारों के अनुसार, निवेशकों की बढ़ती मांग और वैश्विक अनिश्चितता के चलते चांदी की कीमतों को भी मजबूत समर्थन मिल रहा है।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। COMEX पर सोने का भाव 1.15 फीसदी यानी 59.20 डॉलर बढ़कर 5,193.90 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। वहीं गोल्ड स्पॉट करीब 5,183.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। चांदी की बात करें तो कॉमेक्स पर इसका भाव 1.84 फीसदी बढ़कर 85.16 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि सिल्वर स्पॉट करीब 85.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।

Priyanshi Chaturvedi 5 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.