Video

Advertisement


राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की सूची
Congress releases list,Rajya Sabha elections

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने राज्य सभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल छह नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने अभिषेक मनु सिंघवी को तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा तेलंगाना से हीवेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी  प्रत्याशी बनाया गया है।

 

तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी का राज्यसभा जाना पहले से ही लगभग तय माना जा रहा था। वहीं वेम नरेंद्र रेड्डी को भी टिकट दिया गया है, जिन्हें Revanth Reddy का करीबी माना जाता है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी वोट बैंक को मजबूत करने के लिए फूलो देवी नेताम पर दांव लगाया है। पार्टी का मानना है कि आदिवासी समाज में उनकी मजबूत पकड़ से चुनाव में फायदा मिल सकता है।

 

हरियाणा से कांग्रेस ने करमवीर सिंह बौद्ध को उम्मीदवार बनाया है, जो अंबाला जिले के रहने वाले हैं और हरियाणा सचिवालय में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्हें किसी खास गुट से जुड़ा नहीं माना जाता, इसलिए पार्टी ने उन्हें संतुलित चेहरा मानते हुए मौका दिया है। राज्यसभा की 37 सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है, नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 9 मार्च रखी गई है। इन सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा और 20 मार्च तक पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 5 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.