Video

Advertisement


दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचे मोहन भागवत
Mohan Bhagwat, reached ,Dehradun, two-day,visit

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत  दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार देर शाम देहरादून पहुंचे। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के तहत वे विभिन्न संवाद सत्रों में भाग लेंगे। आगमन के बाद वे तिलक रोड स्थित जन कल्याण व्यास में ठहरे, जहां रविवार सुबह तक उनका प्रवास निर्धारित है।

 

रविवार दोपहर दो बजे से नींबूवाला स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में प्रमुख जनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इस बैठक में गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों से सामाजिक और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को विशेष रूप से संवाद-केंद्रित रखा गया है, जिसमें मंत्री, विधायक और राजनीतिक पदाधिकारियों को शामिल नहीं किया गया है।

 

दूसरे दिन पूर्व सैनिकों के साथ विशेष संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा। दोनों दिनों के कार्यक्रमों में लगभग एक-एक हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इन बैठकों का उद्देश्य विभिन्न वर्गों के साथ विचार-विमर्श और संगठनात्मक संपर्क को मजबूत करना बताया जा रहा है।

 

Priyanshi Chaturvedi 22 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.