Advertisement
होली के मद्देनजर बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए भारतीय रेलने विशेष किराये पर कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इसके तहत लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस रेलवे स्टेशन, पुणे जंक्शन रेलवे स्टेशन-गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस –गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराना है।
एलटीटी–बनारस स्पेशल (01073/01074) 25-26 फरवरी और 4-5 मार्च को एलटीटी से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन रात 1:10 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 27-28 फरवरी और 6-7 मार्च को सुबह 6:35 बजे बनारस से चलेगी। ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, शयनयान, सामान्य श्रेणी और एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच होंगे। यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, प्रयागराज (सूबेदारगंज) और वाराणसी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
इसी तरह पुणे–गोरखपुर (01415/01416) और सीएसएमटी–गोरखपुर (01079/01080) स्पेशल ट्रेनें 21 फरवरी से 8/10 मार्च तक रोजाना चलाई जाएंगी। पुणे–गोरखपुर ट्रेन में 18 कोच और सीएसएमटी–गोरखपुर ट्रेन में 22 कोच लगाए जाएंगे। ये ट्रेनें दौंड, मनमाड़, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल/रानी कमलापति, बीना, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती जैसे अहम स्टेशनों पर रुकेंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अग्रिम आरक्षण कराकर सुविधा का लाभ उठाएं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |