Advertisement
मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि वर्ष 2026-27 का बजट पूरी तरह जनता केंद्रित है। उन्होंने कहा कि महिला, युवा, किसान और गरीब को स्तंभ मानकर बजट तैयार किया गया है। पिछले साल उद्योग वर्ष के लाभ और निवेश के बाद इस साल को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है। देवड़ा ने कहा कि बजट में किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिलने और आत्मनिर्भर बनने पर विशेष ध्यान रखा गया है।
वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि बजट तैयार करते समय जनता और विशेषज्ञों से सुझाव लिए गए। उन्होंने भरोसा जताया कि यह बजट महंगाई नियंत्रण और विकास के लक्ष्यों में पूरी तरह खरा उतरेगा। उन्होंने नई आबकारी नीति की संभावना का भी संकेत दिया। देवड़ा ने विपक्ष के कर्ज संबंधी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य ने सिर्फ निवेश के लिए कर्ज लिया है और इसे समय पर चुकाया गया है, जबकि पिछली कांग्रेस सरकार का कर्ज वेतन और भत्तों पर खर्च हुआ था।
देवड़ा ने कहा कि इस बजट को रोलिंग बजट के तौर पर तैयार किया गया है, जो आने वाले तीन वर्षों की योजना को ध्यान में रखता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में बजट पेश होने से पहले देवड़ा को शुभकामनाएं दीं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि 60 हजार करोड़ रुपये की बकाया राशि न मिलने से राज्य पर कर्ज का दबाव बढ़ा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |