Video

Advertisement


दोस्ती की आड़ में बीमा का लालच, हत्या की साजिश रची
Greed, insurance under, guise , friendship,murder plot, hatched

तेलंगाना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवकों ने अपने दोस्त के नाम करीब दो करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी कराई और खुद नॉमिनी बन गए। बीमा राशि हड़पने के इरादे से उन्होंने अपने दोस्त को शराब पिलाई और उस पर हमला किया। फिर घटना को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।

 

14 फरवरी की रात, बर्गमपाड मंडल के मोथे गांव के पास कट्टा यशवंत सड़क किनारे घायल हालत में मिला। शुरुआत में इसे सामान्य सड़क दुर्घटना माना गया और उसे भद्राचलम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में गंभीर हालत के कारण उसे खम्मम के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

यशवंत की मौसी मुलिसेट्टु रामा की शिकायत के बाद जांच शुरू की गई। शक गन्नावरम निवासी कट्टा साई दीपक और उसके दोस्त भद्राचलम निवासी कोंडा भानु प्रकाश पर गया। मंगलवार शाम दोनों को सरपाका के पास कार में जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। भानु प्रकाश प्राइवेट बैंक में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Priyanshi Chaturvedi 18 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.