Advertisement
बुधवार, 18 फरवरी की सुबह यूट्यूब यूजर्स को अचानक कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार यह समस्या पहले अमेरिका में रिपोर्ट हुई, उसके बाद भारत और अन्य देशों में भी यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग नहीं कर पाने की शिकायत की। यूट्यूब की पेरेंट कंपनी गूगल ने बताया कि रिकमंडेशन सिस्टम में आई गड़बड़ी की वजह से होमपेज, YouTube एप, YouTube Music और YouTube Kids पर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे। कंपनी ने कहा कि होमपेज को फिलहाल ठीक कर लिया गया है और पूरी समस्या को दूर करने के लिए टीम काम कर रही है।
इस महीने केवल यूट्यूब ही ठप नहीं हुआ बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एक्स और इंस्टाग्राम भी प्रभावित हुए। एक्स इस महीने दो बार (5 और 16 फरवरी) डाउन हुआ, जिससे यूजर्स फीड रिफ्रेश और पोस्ट शेयर नहीं कर पाए। वहीं, 5 फरवरी को इंस्टाग्राम पर भी हजारों यूजर्स को मैसेज भेजने और पोस्ट अपलोड करने में दिक्कत हुई।
साल 2025 में इंटरनेट और क्लाउड सेवाओं में कई बड़े आउटेज हुए। अक्टूबर में Amazon Web Services, नवंबर में Cloudflare, जून में Google Cloud और अक्टूबर में Microsoft Azure जैसी बड़ी कंपनियों की सेवाएं कई घंटों तक ठप रहीं। यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, स्नैपचैट, स्पॉटिफाई, ट्विच और PlayStation नेटवर्क समेत कई प्लेटफॉर्म्स प्रभावित हुए। भारत में यूट्यूब के 50 करोड़ से अधिक मंथली एक्टिव यूजर्स हैं और यह देश के सबसे बड़े डिजिटल बाजारों में शामिल है
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |