Video

Advertisement


2027 में होने वाली जनगणना की तैयारियां शुरू, नागरिकों को जानकारी भरने की सुविधा
Preparations, 2027 census begin, allowing citizens ,information.

भारत सरकार अगले वर्ष 2027 में पूरे देश की जनगणना कराएगी, और इसके लिए आवश्यक तैयारियां इस वर्ष से ही शुरू कर दी गई हैं। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मई से शुरू होने वाले घर-घर सर्वे कार्य और लिस्टिंग की तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि 15 से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिक स्वयं अपनी जानकारी जनगणना पोर्टल में भर सकेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि जनगणना में घरों की लिस्टिंग के दौरान कई प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे और लिखित उत्तर लिए जाएंगे। नागरिकों को इस प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए और इसके लिए उन्हें समझाइश दी जाएगी। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि जनगणना सुचारू और सही तरीके से संपन्न हो।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने “संकल्प से समाधान अभियान” की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम और वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में स्वयं उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि पात्र नागरिक योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त करें। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण, विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों की व्यवस्था और अभियान के पहले चरण में प्राप्त 80 हजार आवेदनों में से 51,650 स्वीकृत किए जाने की जानकारी भी साझा की गई।

Priyanshi Chaturvedi 17 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.