Advertisement
छत्तीसगढ़ के रायपुर से खबर है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से देशभर में शुरू हो गई हैं। इस वर्ष कुल 43,67,870 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों और अभिभावकों की हलचल रही, और प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।
पहले दिन 10वीं और 12वीं के विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्र आयोजित किए गए। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और गाइडलाइन के पालन के निर्देश दिए हैं, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। छात्रों को केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने और मोबाइल तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न लाने की हिदायत दी गई है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परीक्षार्थियों को प्रेरित करने के लिए पत्र लिखा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें और अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर दबाव न डालें। प्रशासन और शिक्षा विभाग ने उम्मीद जताई है कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न होगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |