Advertisement
अंबिकापुर जिले में महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। नगर निगम क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के एक रिक्त पद पर भर्ती निकाली गई है। परियोजना अधिकारी (आईसीडीएस) ने बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 22, तकिया रोड, केदारपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में यह भर्ती होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 2 मार्च 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
इस पद के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन करने की पात्र होंगी। आवेदन कार्यालयीन समय में बाल विकास परियोजना, अंबिकापुर (शहरी) कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसके अलावा निर्धारित अवधि के भीतर पंजीकृत डाक के माध्यम से भी आवेदन भेजा जा सकता है।
भर्ती से जुड़ी पात्रता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तें परियोजना कार्यालय और अंबिकापुर नगर निगम के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि वे आवेदन से पहले सभी नियमों और शर्तों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और समयसीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करें, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर मिल सके।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |