Video

Advertisement


सुनेत्रा पवार संभालेंगी NCP की कमान, अजित पवार की याद में भावुक हुए कार्यकर्ता
Sunetra Pawar,charge, NCP, workers, emotional,memory,Ajit Pawar.

दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का प्रस्ताव मिला। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने सोमवार को बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। इसकी औपचारिक घोषणा 26 फरवरी को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक में की जाएगी।

 

नाम तय होने के बाद सुनेत्रा पवार ने विधायकों को संबोधित करते हुए भावुकता जताई। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत इच्छा न होने के बावजूद पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित में उन्हें यह जिम्मेदारी स्वीकार करनी पड़ रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट के समय वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेंगी और संगठन को मजबूती देने का प्रयास करेंगी।

 

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बैठक के बाद बताया कि अब पार्टी की साप्ताहिक बैठक सुनेत्रा पवार की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में बजट, हालिया चुनाव परिणाम और संगठनात्मक मजबूती जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने आगे जानकारी दी कि 23 फरवरी को अजित पवार की याद में शोक सभा आयोजित की जाएगी और 26 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी होगी, जबकि संगठन के विलय पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई।

Priyanshi Chaturvedi 17 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.