Video

Advertisement


राहुल गाँधी ने ट्रेड डील पर PM से पूछे 5 सवाल, अमित शाह बोले- झूठ फैला रहे
Rahul Gandhi, asked, PM Modi ,five ,questions, trade deal, Amit Shah ,said spreading ,lies.

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पांच सवाल पूछते हुए आरोप लगाया कि इस समझौते के जरिए किसानों के साथ विश्वासघात हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने DDG आयात, GM सोया तेल, गैर-व्यापार बाधाओं और MSP जैसे मुद्दों पर स्पष्टीकरण मांगा। राहुल ने कहा कि यह सिर्फ मौजूदा व्यापार का नहीं, बल्कि देश की कृषि और डेयरी सेक्टर के भविष्य का सवाल है।

 

राहुल गांधी ने आशंका जताई कि GM उत्पादों के आयात से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान समेत देशभर के सोया व अन्य फसल उत्पादक किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह समझौता धीरे-धीरे भारतीय बाजार को अमेरिकी कृषि उत्पादों के लिए खोलने की दिशा में कदम है। इससे पहले भी 13 और 14 फरवरी को उन्होंने ट्रेड डील को कपास किसानों और टेक्सटाइल उद्योग के लिए नुकसानदेह बताया था और कहा था कि वे किसानों के हित में किसी भी कार्रवाई का सामना करने को तैयार हैं।

 

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने गांधीनगर में राहुल के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे US, UK और EU के साथ भारत की ट्रेड डील को लेकर झूठ फैला रहे हैं और किसानों को गुमराह कर रहे हैं। शाह ने दावा किया कि 2014 के बाद मोदी सरकार ने कोई ऐसा कदम नहीं उठाया जिससे किसानों को नुकसान हो, बल्कि हर समझौते में कृषि, डेयरी, पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र के हितों की रक्षा की गई है।

Priyanshi Chaturvedi 16 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.