Video

Advertisement


भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग
 Bhopal massive,  fire,  broke, godown, fabrication , factory

राजधानी भोपाल में रविवार दोपहर करीब 3:45 बजे इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने स्थित मेहता इंडस्ट्री के गोदाम में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में फैब्रिकेशन का काम होता है और आग पिछले हिस्से में बने उस गोदाम में भड़की, जहां लकड़ी और प्लाईवुड का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री के कारण लपटें तेजी से फैल गईं।

 

सूचना मिलते ही नगर निगम की एक-एक कर 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की पीछे की टिन शेड वाली दीवार तोड़ी गई और अंदर से फोम व पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया।

 

फैक्ट्री से सटी झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों ने एहतियातन अपने घरों का सामान बाहर निकाल लिया था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 16 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.