Advertisement
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधीने राजस्थान सहित आठ राज्यों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों को पंचायत और बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का स्पष्ट टास्क दिया है। दिल्ली में हुई बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी का गठन कर एक महीने के भीतर सक्रियता की समीक्षा की जाए। साफ कहा गया कि जो पदाधिकारी लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहे, उसे संगठन से बाहर किया जाए। बैठक में 24 घंटे संगठनात्मक मजबूती पर काम करने और किसी दबाव में न आने की भी हिदायत दी गई।
इस अहम बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गेसंगठन महासचिवके. सी. वेणुगोपाल पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुल्ली सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने स्पष्ट किया कि पंचायत और निकाय चुनाव से पहले संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करना बेहद जरूरी है, वरना चुनावी सफलता मुश्किल होगी।
बैठक में चरणबद्ध तरीके से कार्यकारिणी गठन के बाद जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर हर महीने समीक्षा बैठक करने और अधूरे कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जनता के बीच सीधा संवाद और बूथ स्तर पर सक्रिय नेटवर्क ही आगामी चुनावों में कांग्रेस की मजबूती का आधार बनेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |