Advertisement
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 8.45 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी विश्वजीत देबनाथ को पश्चिम बंगाल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक क्रेटा कार, 12 अलग-अलग बैंकों की चेकबुक, 9 डेबिट कार्ड, 8 क्रेडिट कार्ड, एक पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन महंगे मोबाइल और 30 हजार रुपए नकद बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी भूधर प्रसाद देवांगन और अन्य लोगों को विश्वजीत ने 2021 में शेयर मार्केट में निवेश करने का प्रलोभन दिया। उसने निवेशकों को मासिक 5 प्रतिशत ब्याज और नेटवर्किंग के जरिए अतिरिक्त लाभ का झांसा देकर उनके पैसे जमा कराए। कुछ निवेशकों को प्रारंभिक महीनों में ब्याज दिया गया, लेकिन बाद में आरोपी ने लगातार झूठे वादे किए और पूरी राशि हड़प ली।
पुलिस ने ईटला पोड़ा पारा, कालीघाट, कृष्णानगर, नदिया, पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ जारी है। जांच में पता चला कि ठगी की राशि से आरोपी ने घर रंगवाया, सोना खरीदा और बैंक में जमा किया। पुलिस ने आरोपी को रिमांड में लिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |