Video

Advertisement


महाशिवरात्रि पर उज्जैन और भोपाल रूट पर 3 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें
  Bhopal, 3 pairs, fair, special, trains, Ujjain, Bhopal, route,  Mahashivratri

महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन और सीहोर क्षेत्र में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 13 से 23 फरवरी तक उज्जैन, भोपाल और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के बीच तीन जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। त्योहारों के दौरान इस रूट पर ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है, ऐसे में  अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खास तौर पर कम बजट में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह सुविधा लाभकारी साबित होगी।

 

रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यात्रियों को दिन में तीन अलग-अलग समय पर ट्रेन का विकल्प मिलेगा। 09305/06 सुबह 9 बजे उज्जैन से चलकर दोपहर 1:30 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी और वापसी में 2:30 बजे रवाना होकर शाम 7:30 बजे उज्जैन लौटेगी। 09307/08 रात 9 बजे उज्जैन से चलकर 2:10 बजे भोपाल पहुंचेगी तथा वापसी में तड़के 3:10 बजे रवाना होकर सुबह 8 बजे उज्जैन आएगी। 09313/14 शाम 4 बजे उज्जैन से रवाना होकर 9:40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी और रात 10:30 बजे वापसी कर 2 बजे उज्जैन लौटेगी।

 

इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव तराना रोड, मक्सी, बेरछा, कालीसिंध, अकोदिया, शुजालपुर, कालापीपल और सीहोर सहित प्रमुख स्टेशनों पर होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। ट्रेनों में जनरल और स्लीपर कोच लगाए गए हैं। रेलवे ने महाशिवरात्रि के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने की भी बात कही है और यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें तथा यात्रा संबंधी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें।

Priyanshi Chaturvedi 13 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.