Video

Advertisement


गुरुग्राम के शीतला रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग
 Gurugram ,massive, fire, broke,  banquet ,hall Sheetla Road in Gurugram.

गुरुग्राम के सेक्टर-5 के पास शीतला माता रोड पर स्थित प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार तड़के करीब 3:15 बजे भीषण आग लग गई। शादी के चलते  सीजन में हॉल टेंट, लाइटिंग और सजावट का भारी सामान मौजूद था, जिससे आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का संभावित कारण माना जा रहा है। आग की लपटें काफी ऊंची उठीं जिससे आसपास के इलाके में घना धुआं फैल गया।

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां और सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। सिविल डिफेंस इंचार्ज मोहित शर्मा के मुताबिक, करीब 3:30 बजे सूचना मिली और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। दमकलकर्मी चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब 7 बजे तक आग पर काबू पाने में सफल रहे। घटना के समय हॉल खाली था, इसलिए किसी के फंसे होने की पुष्टि नहीं हुई है।

 

आग बुझने के बाद पूरे परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने आग के दौरान जोरदार धमाकों की आवाज सुनने की बात कही, जिससे सिलेंडर या बिजली उपकरणों में विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने इलाके को सील कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारण और नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 13 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.