Advertisement
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट पेश होने से पहले बाजार से 5,000 करोड़ रुपये का नया कर्ज लिया है। यह पिछले एक हफ्ते में सरकार द्वारा लिया गया दूसरा कर्ज है। इससे पहले 4 फरवरी को 5,300 करोड़ का कर्ज लिया गया था। सरकार यह कर्ज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से तीन किस्तों में ले रही है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 36 कर्जों के जरिए 67,300 करोड़ रुपये की राशि सरकार ने उधार ली है।
कर्ज की अलग-अलग किस्तों में विवरण के अनुसार, 10 फरवरी को लिए गए दो कर्ज 21 और 16 साल की अवधि के लिए हैं, जबकि तीसरा कर्ज 1,000 करोड़ रुपए का 8 साल के लिए लिया गया है, जिसका भुगतान छमाही ब्याज के रूप में किया जाएगा। सरकार ने यह कर्ज कृषि योजनाओं, सिंचाई, पॉवर प्रोजेक्ट और कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के स्थायी निर्माण के लिए लिया है।
चालू वित्त वर्ष में सरकार ने महीने-दर-महीने कई कर्ज लिए हैं। मई में पहला और दूसरा कर्ज 2,500-2,500 करोड़ रुपए का लिया गया, जून में दो कर्ज 2,000 और 2,500 करोड़ के लिए, जुलाई से सितम्बर तक कई दौर में कुल 16 कर्ज लिए गए। अक्टूबर से जनवरी तक भी विभिन्न महीनों में कई कर्जों के माध्यम से वित्तीय जरूरतों को पूरा किया गया। 3 और 10 फरवरी को लिए गए कर्जों के साथ इस वित्तीय वर्ष में कुल कर्ज का आंकड़ा 67,300 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
Patrakar Vandana Singh
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |